फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two Members of Vehicle Theft Gang, Including BBA Student, Arrested

Ghaziabad News: बीबीए छात्र समेत वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two Members of Vehicle Theft Gang, Including BBA Student, Arrested
खोड़ा। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इस दौरान दो आरोपी मौका पाकर भाग गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार एक आरोपी दिल्ली के न्यू अशोक नगर का रहने वाला बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र शिवम है। दूसरा साथी दिल्ली के गाजीपुर स्थित राजवीर कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ उत्कर्ष है। आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से चुराई गईं आठ बाइकें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात खोड़ा पुलिस टीम के साथ लोधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी।
उसी दौरान एक ही बाइक पर चार युवक सवार होकर आए। उनको चेकिंग के लिए रोका तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसमें दो युवक तो भागने में कामयाब हो गए लेकिन शिवम और आकाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मूलत: फर्रूखाबाद के नारैया स्थित बहादपुर निवासी शिवम और बांदा के तिंदवारी स्थित जोहरपुर निवासी आकाश है। शिवम ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली क्षेत्र में बाइक चोरी, मोबाइल फोन व चेन छिनैती की वारदात को अंजाम देता था। इस दौरान उसके खिलाफ 11 मामले दर्ज हुए और जेल भी गया। दिल्ली जेल में ही आकाश से उसकी मुलाकात हुई थी।
जेल से बाहर आकर दोनों ने अपने-अपने दोस्तों को मिलाकर गिरोह बनाया। उसके बाद एक साथ दो पहिया वाहनों की चोरी करना शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि बरामद बाइकों में से तीन गाजीपुर, एक इंदिरापुरम और एक नोएडा से चोरी की थी। बचे हुए अन्य दोपहिया वाहन कहां से चोरी किए इसकी जांच चल रही है।

एसीपी ने बताया कि शिवम 12वीं पास है और कुछ समय पहले ही उसने निजी कॉलेज में बीबीए कोर्स में प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed