फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two injured in firing on passenger bus bus owner lodges FIR police searching for the accused in Ghaziabad

गाजियाबाद: यात्री बस पर गोलीबारी में दो घायल, बस मालिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Wed, 30 Sep 2026 10:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 10:42 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के एनएच नौ पर हाई-टेक कॉलेज के पास 28 सितंबर की रात करीब पौने 12 बजे सनसनीखेज वारदात घटी। स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने एक चलती यात्री बस पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two injured in firing on passenger bus bus owner lodges FIR police searching for the accused in Ghaziabad
एसीपी मसूरी सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के एनएच नौ पर हाई-टेक कॉलेज के पास 28 सितंबर की रात करीब पौने 12 बजे सनसनीखेज वारदात घटी। स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने एक चलती यात्री बस पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना मसूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत दिल्ली में हुई थी, इसी रंजिश और कहासुनी के परिणामस्वरूप आरोपियों ने मंगलवार देर रात एनएच नौ पर मसूरी थाना क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि घटना के सम्बंध में थाना मसूरी में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी व वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed