फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two friends riding a bike lost their lives in an accident

Ghaziabad News: हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike lost their lives in an accident
अनूपशहर। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की शुक्रवार की रात अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर गांव जुगरऊ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। घटनास्थल से करीब 15 मीटर की दूरी पर एक कार पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हालत में मिली। संभावना व्यक्त की जा रही है हादसा कार की टक्कर से हुआ। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उन्होंने जोर की आवाज सुनी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। पास में ही उनकी बाइक पड़ी थी। करीब 15 मीटर की दूरी पर एक कार पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अनूपशहर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस को शिनाख्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन महेश, कुशल आदि ने शवों की शिनाख्त राज (21 वर्ष), अनुज (18वर्ष) निवासी गांव चाकला, कोतवाली जहांगीराबाद के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अनुज चार भाईयों में सबसे छोटे थे और इंटरमीडिएट के छात्र थे। जबकि राज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे, राज के पिता की कई साल पहले ही मौत हो गई थी। राज मजदूरी कर परिवार के गुजर बसर में सहयोग करते थे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यदि बात मान ली होती तो यह दिन देखना नहीं पड़ता
अस्पताल में परिजन विलाप करते हुए कह रहे थे यदि दोनों ने उनकी बात मान ली होती तो आज उन्हें यह दिन देखना नहीं पड़ता। अनुज के पिता महेश ने बताया कि उन्होंने रात में किसी भी कार्यक्रम में जाने से मना किया था। मगर दोनों परिवार के लोगों को जानकारी दिए बगैर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकल गए। पुलिस का फोन आने पर उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। बताया कि अनुज और राज का परिवार पड़ोसी हैं। राज और अनुज में गहरी दोस्ती थी। उनका और अनुज का परिवार मजदूरी करता है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed