फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   two firms have a work contract, BOT firms Silver

एक काम का ठेका दो फर्मों को, बीओटी फर्मों की चांदी

Sun, 19 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
two firms have a work contract, BOT firms Silver
अधूरे कार्य - फोटो : file photo

नगर निगम ने एक ही काम दो फर्मों को दे दिया है। पहले शहर के मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइटों की मेंटेनेंस का काम विज्ञापन फर्मों को बीओटी पर दे दिया गया था। अब 60 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ मेंटेनेंस का काम पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट फर्म को दे दिया गया है। इस कंपनी को बिजली की बचत से होने वाली रकम से करोड़ों का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


यानी अब बीओटी फर्मों को स्ट्रीट लाइटों का मेंटेनेंस भी नहीं करना होगा। यह फर्में सिर्फ कमाई ही कमाई करेंगी और निगम पैसा लुटाएगा।नगर निगम ने शहर के 32 मुख्य मार्ग बीओटी (बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर) पैटर्न पर दिए हुए हैं, जो सड़क जिस फर्म को दिया गया था, उसे उस मार्ग की स्ट्रीट लाइटों का मेंटेनेंस करना था।
विज्ञापन


अपना खर्च निकालने के लिए बीओटी फर्मों को डिवाइडरों पर यूनिपोल और विज्ञापन लगाकर कमाई करने की इजाजत दी गई थी। वर्ष 2013 में हुए कांट्रेक्ट में नगर निगम ने फर्म के लिए डिवाइडर मेंटेन करना भी अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश फर्में पहले ही स्ट्रीट लाइटों की मेंटेनेंस नहीं कर रहीं थीं, अब निगम ने शहर की सभी 60 हजार सोडियम लाइटें हटाकर एलईडी लाइटें लगाने का कांट्रेक्ट रांची, झारखंड की एक फर्म ‘व्हाइट प्लेकार्ड टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड’ को दे दिया है। पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट फर्म अपने खर्च पर इन लाइटों को बदलेगी।

बिजली बिल से होने वाली बचत की 75 फीसदी हिस्सा देकर नगर निगम उसकी रकम चुकाएगा। एलईडी लाइटों की 7 साल तक मेंटेनेंस भी वही फर्म करेगी। यानी बीओटी फर्मों पर अब कोई भार नहीं रहेगा। वह विज्ञापन से कमाई तो करेंगी, लेकिन लाइटों का मेंटेनेंस नहीं करेगी।
..
इन मार्गों को दिया गया है बीओटी पर
अंबेडकर रोड, मेरठ रोड, कलक्ट्रेट रोड, हापुड़ चुंगी रोड, जीटी रोड, गोविंदपुरम कालोनी के मुख्य मार्ग और वसुंधरा कालोनी के मुख्य मार्ग।
..
नहीं किया नफा-नुकसान का आकलन
नगर निगम अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइट बदलने की स्कीम तो लागू कर दी, लेकिन इससे नफे-नुकसान का आकलन नहीं किया। इस स्ट्रीट लाइट स्कीम से निगम को आर्थिक नुकसान और 32 बीओटी फर्मों को फायदा होगा।


एलईडी लाइटों का पैसा शुरुआत में नगर निगम को भले ही न देना पड़ रहा हो, लेकिन हर साल नगर निगम को बिजली बिल की बचत से फर्म को किस्तों में भुगतान करना पड़ेगा। यह भुगतान 7 से 8 करोड़ रुपया सालाना होगा।

स्ट्रीट लाइट बदलने का काम अभी शुरू नहीं किया गया है। बीओटी फर्मों के अनुबंधों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों से वार्ता कर इसका हल निकालेंगे।
- अशु वर्मा, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed