फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two employees critically burned in an electrical panel explosion.

Ghaziabad News: विद्युत पैनल में धमाके से दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two employees critically burned in an electrical panel explosion.
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच सोसायटी के टावर-1 में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे डीजी पैनल के मेंटेनेंस के दौरान धमाका होने से दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। सोसायटी के लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में एक कर्मचारी का हाथ और दूसरे का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी अभिषेक राय ने आरोप लगाया कि बिना निर्धारित मानकों और सुरक्षा उपकरणों के हाई वोल्टेज विद्युत पैनल पर काम कराया जा रहा था। इसी दौरान फॉल्ट होने से धमाका हुआ और मनीष व जैयूत आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। उनका आरोप है कि 440 वोल्ट और उससे अधिक क्षमता वाले पैनल पर काम के दौरान कर्मचारियों के पास इंसुलेटेड ग्लव्स, फेस शील्ड और आर्क-सूट जैसे सुरक्षा उपकरण नहीं थे। उन्होंने पूरे मामले में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन (सेफ्टी लैप्स) की आंतरिक और तकनीकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोहित चौधरी का कहना है कि घटना दो दिन पहले की है। कर्मचारियों को सुरक्षा के पूरे उपकरण दिए गए थे, करंट के बैक मारने की वजह से कर्मचारी हादसे का शिकार हो गए। उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed