{"_id":"6a1c90a860a7e53e67097fae","slug":"two-delhi-teenagers-drown-in-ganga-canal-search-continues-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109683-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गंगनहर में डूबे दिल्ली के दो किशोर, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गंगनहर में डूबे दिल्ली के दो किशोर, तलाश जारी
विज्ञापन
मुरादनगर। रविवार को गंगनहर घाट पर नहा रहे दिल्ली के दो किशोर गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी।
एसीपी ने बताया कि पहली घटना रविवार दोपहर करीब 3:40 बजे की है। दिल्ली के मंडावली क्षेत्र की गली नंबर-3 निवासी रोहित(15) अपने परिवार और मौसी कमलेश के साथ गंगनहर घाट पर नहाने आया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया।
इसके करीब दस मिनट बाद इसी घाट पर दूसरी घटना सामने आई। दिल्ली के करावलनगर थाना क्षेत्र स्थित गोकुलपुरी जौहरीपुर निवासी पवन (17) अपने दोस्तों लक्की और तनिष्क के साथ नहाने आया था। नहाने के दौरान वह भी गहरे पानी में चला गया और बह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश देर शाम तक जारी रखी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बड़ी संख्या में लोग नहाने पहुंच रहे हैं, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और स्थायी गोताखोरों की तैनाती नहीं की गई है। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने एनडीआरएफ को पत्र लिखा है।