फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two Dead in Canter-Truck Collision on Delhi-Meerut Expressway in Ghaziabad

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: गाजियाबाद में कैंटर-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

Sat, 30 May 2026 09:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 May 2026 09:31 PM IST
सार

 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें कैंटर और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान के बाद शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
Two Dead in Canter-Truck Collision on Delhi-Meerut Expressway in Ghaziabad
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक्सप्रेसवे पर एक बंद बॉडी कैंटर की खड़े ट्रक से जोरदार भिड़न्त हो गई। इस भीषण हादसे में कैंटर के ड्राइवर और कन्डक्टर दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को थाना मसूरी क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से करीब 1 किलोमीटर आगे दुहाई की ओर जाने वाली साइड में हुई। दादरी से दुहाई की तरफ जा रहे एक बंद बॉडी कैंटर ने रोड पर पहले से खड़े एक घोड़ा ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना मसूरी पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, पुलिस टीम तुरन्त मौके पर पहुंची।

कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि गम्भीर घायलों की पहचान विकास 20 पुत्र बबलू सिंह, निवासी- ग्राम पसंगोई, थाना एहरवा, जिला औरैया (गाड़ी चालक) व नासिर सलमानी पुत्र हिसामुद्दीन, निवासी- ग्राम काठा, थाना खेकड़ा, जिला बागपत (कंडक्टर) दोनों गम्भीर घायलों को हादसे के तुरन्त बाद एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना ले जाया गया। जहां उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल संजय नगर के लिए रेफर कर दिया।

वहीं इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी (शवगृह) भिजवा दिया है। घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

मृतक नासिर सलमानी 32 के बड़े भाई मौहम्मद मुसतुफा ने बताया कि उनका भाई केब चालक थे, उनकी गाड़ी खराब हो गई थी तो उन्होंने अपनी कार सेक्टर 62 नोएड़ा खड़ी करके मसूरी आ गये थे और मसूरी से रात साढ़े 9 बजे बागपत जाने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर में लिफ्ट ली। मगर कुछ दूर पहुंचने पर दुहाई से पहले हादसे का शिकार बन गये। मृतक के पत्नी के अलावा दो बेटे, बड़ा बेटा 4 वर्ष का छोटा बेटा डेढ वर्ष का है। मृतक विकास के बड़े भाई विशाल ने बताया कि विकास का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, विकास की पत्नी को 9 माह की गर्भवती है, उसकी डिलीवरी इसी माह में होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed