{"_id":"57acbcb54f1c1b8e34ee5774","slug":"two-days-into-a-child-by-the-card-holder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन का बच्चा बना आधार कार्ड धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन का बच्चा बना आधार कार्ड धारक
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया की देन है कि महज दो दिन का बच्चा सबसे कम उम्र का आधार कार्ड होल्डर बन गया है। पैदा होने के 10 मिनट बाद ही उसके परिजनों ने आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया और दो दिन में उसका आधार कार्ड बन गया। अब बच्चे के पिता ने बच्चे के नाम पर पैन कार्ड के लिए भी आवेदन कर दिया है ताकि बच्चा सबसे कम उम्र का पैन कार्ड होल्डर बन सके।
विज्ञापन
नोएडा की एक रीयल एस्टेट कंपनी में बतौर सीनियर मैनेजर काम करने वाले वीरपाल सिंह एनएच-24 स्थित गाजियाबाद की महागुन पुरम सोसायटी में रहते हैं। उनकी पत्नी को 8 अगस्त की रात 11:48 बजे बेटा पैदा हुआ। उन्होंने पहले ही मन बना लिया था कि वह अपने बच्चे को सबसे कम उम्र में आधार कार्ड धारक बनाएंगे।
विज्ञापन
इसके चलते वीरपाल सिंह ने पत्नी की डिलीवरी से पहले ही आधार कार्ड केंद्र संचालित करने वाले अपने परिचित को अस्पताल बुला लिया। उन्होंने बच्चे का नाम भी पहले ही सोच रखा था। बेटे के पैदा होने के 10 मिनट के भीतर ही उन्होंने अभिज्ञान सिंह के नाम से आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करा दिया। इस पर बच्चे की फोटो भी लगाई गई।
विज्ञापन
उसका एनरोलमेंट नंबर तो उसी वक्त मिल गया था, लेकिन बुधवार (10 अगस्त) की रात 10:28 बजे उन्हें ई-मेल के जरिए बच्चे का ई-आधार कार्ड मिल गया। उनका दावा है कि उनका बेटा अभिज्ञान सिंह देश में सबसे कम उम्र का आधार कार्ड धारक बन गया है। उन्होंने इसके लिए पीएमओ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर उनके डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की सराहना की और धन्यवाद भी दिया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले नवंबर 2011 में पैदा हुई उनकी बेटी आकृति सिंह भी महज 9 महीने की उम्र में पैनकार्ड होल्डर बन गई थी।
एक साल से कम उम्र में ये बने आधार कार्ड धारक
जानकारी के मुताबिक अहमदनगर महाराष्ट्र के विहान अनिकेत चार महीने 21 दिन की उम्र में आधार कार्ड धारक बन गए थे। जोधपुर राजस्थान की याना धूत महज 3 महीने 10 दिन की उम्र में आधार कार्ड होल्डर बनीं।
इसी साल 19 अप्रैल 2016 में उनका आधार कार्ड बना। इलाहाबाद का आकाश आत्रेय महज 8 दिन की उम्र में आधार कार्ड धारक बन गया। इसी साल 4 अप्रैल को उसका जन्म हुआ है।