{"_id":"69d957e8627e4e3422042748","slug":"two-days-have-passed-the-accused-corporation-employees-have-not-filed-their-reply-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-860844-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो दिन बीते, आरोपी निगमकर्मियों ने दाखिल नहीं किया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो दिन बीते, आरोपी निगमकर्मियों ने दाखिल नहीं किया जवाब
विज्ञापन
गाजियाबाद। पानी का कनेक्शन जोड़ने के नाम पर लाल क्वार्टर के तेजपाल से 8200 रुपये ठगने और फिर उनको जान से मारने की धमकी देने के आरोप में घिरे निगमकर्मी राजेंद्र और केपी सिंह ने शुक्रवार को जलकल के महाप्रबंधक केपी आनंद के समक्ष अपना जवाब दाखिल नहीं किया। महाप्रबंधक ने सोमवार तक अपना पक्ष न रखने पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।
लाल क्वार्टर निवासी तेजपाल सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके घर का पानी का कनेक्शन जोड़ने के नाम पर उनसे 8200 रुपये ठग लिए। यह दोनों कर्मचारियों ने तब किया जब वह लाल क्वार्टर क्षेत्र में तैनात नहीं थे। आरोपियों ने निगम की फीस बताकर यह रकम वसूली थी। यह भी आरोप था कि दोनों कर्मचारियों ने शिकायत करने पर उनको जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में तेजपाल ने पहले निगम को शिकायत दी थी। पुलिस की ओर से निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो जलकल के महाप्रबंधक ने इसकी जांच शुरू कर दी। महाप्रबंधक ने दोनों कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का समय दिया था। शुक्रवार इसका आखिरी दिन था लेकिन दोनों ने उनके समक्ष अपना जवाब दाखिल नहीं किया। केपी आनंद ने बताया कि सोमवार तक कर्मचारियों ने अपना पक्ष नहीं रखा तो एक पक्षीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।