फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two days Chhattisgarh and Dehradun AC Special train route changes

दो दिन छत्तीसगढ़ व देहरादून एसी स्पेशल ट्रेन का रूट बदलेगा

Tue, 06 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two days Chhattisgarh and Dehradun AC Special train route changes
फाइल फोटो
 ट्रैक नवीनीकरण के लिए गाजियाबाद-सहारनपुर रूट पर 14 सितंबर तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इनमें 7 और 14 सितंबर को दो दिन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और देहरादून एसी एक्सप्रेस का रूट बदलेगा। दोनों ट्रेनें गाजियाबाद की बजाय शामली के रास्ते सहारनपुर जाएंगी। इनके अलावा दो अन्य ट्रेनों को बीच में आधे से एक घंटे रोका जाएगा।
विज्ञापन


नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा के मुताबिक ट्रैक नवीनीकरण के लिए इस रूट पर 9 ब्लॉक लिए गए हैं। पांच सितंबर से यह ब्लॉक शुरू हो गए हैं। सोमवार को भी अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को सहारनपुर से मेरठ और गाजियाबाद भेजने की बजाय शामली-तिलक ब्रिज और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं नई दिल्ली-देहरादून एसी एक्सप्रेस को तिलक ब्रिज से शामली की ओर भेजा गया। अब 7 और 14 सितंबर को भी दोनों ट्रेनों को इन्हीं रास्तों से चलाया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 12206 देहरादून-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस को सात सितंबर को टपरी स्टेशन पर एक घंटा और 14156 ऊधमपुर-कानपुर एक्सप्रेस को अंबाला स्टेशन पर 35 मिनट रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर से गाजियाबाद नहीं आएगी कोलकाता एक्सप्रेस

 दीपावली से पहले रेलवे ने बिहार और कोलकाता के यात्रियों को तगड़ा झटका दे दिया है। त्योहारों पर जहां यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का इंतजार था, वहीं रेलवे ने अक्तूबर महीने से आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस का रूट छोटा करने का फैसला ले लिया है। एक अक्तूबर से यह ट्रेन सिर्फ कोलकाता से पटना के बीच ही चलेगी। पटना से आनंद विहार के बीच अब यह परमानेंट कैंसल रहेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 13131 कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस एक अक्तूबर को जब कोलकाता से रवाना होगी तो वह सिर्फ पटना तक जाएगी और वहीं से वापसी हो जाएगी। आनंद विहार की ओर से यह ट्रेन 3 अक्तूबर से कैंसल रहेगी।


हालांकि रेलवे ने इसके रद्द होने का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि सफर ज्यादा लंबा होने की वजह से यह ट्रेन अक्सर लेट रहती थी। इसकी वजह से सप्ताह में एक से दो बार इसे कैंसल किया जाता था। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा परेशानी होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed