फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two criminals who robbed chain and phone injured in police encounter

Ghaziabad News: चेन और फोन लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
Two criminals who robbed chain and phone injured in police encounter
साहिबाबाद। सरेआम बाजार में महिलाओं की सोने की चेन और युवतियों से फोन लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। बाइक सवार युवक ने दिल्ली वजीराबाद रोड पर पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। दोनों से एक फोन, पीली धातु चेन के दो टुकड़े, एक तमंचा, कारतूस, खोखा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आदिल पुत्र कयामुद्दीन और संजय पुत्र रामप्रसाद निवासी शहीद नगर को गिरफ्तार किया है। दोनों घटना करने के लिए शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में आ रहे थे। पुलिस ने शक होते ही दोनों को घेरा तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि थाना प्रभारी रवि शंकर पांडेय गोली लगने से बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में टीम ने आदिल और संजय को घायल करके हिरासत में ले लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे बाइक की नंबर प्लेट बदलकर लूट और घटना करने आते थे। दोनों ने सोने की चेन और फोन लूटने की घटना की। एसीपी का कहना है कि दोनों के अन्य सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed