{"_id":"680f4cc04f9f2dbd000c8aae","slug":"two-coaches-of-a-goods-train-derailed-in-the-yard-at-khurja-junction-in-bulandshahr-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खुर्जा जंक्शन पर यार्ड में बेपटरी हुए मालगाड़ी के दो डब्बे, प्रेशर न आने पर हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खुर्जा जंक्शन पर यार्ड में बेपटरी हुए मालगाड़ी के दो डब्बे, प्रेशर न आने पर हुई जानकारी
Mon, 28 Apr 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:13 PM IST
विज्ञापन
बेपटरी हुए मालगाड़ी के दो डब्बे
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला से तुगलकाबाद जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे रविवार रात को बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन यार्ड में पहुंचने पर बेपटरी हो गए। गनीमत रही कि दोनों डिब्बे खाली थे, जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। सोमवार सुबह टूंडला से आई दुर्घटना राहत गाड़ी ने डिब्बों को वापस पटरी पर रखा।
वहीं, अलीगढ़ से अधिकारियों ने डिब्बे उतरने की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर टूंडला से 20 डिब्बे वाली मालगाड़ी रविवार रात को तुगलकाबाद जाने के लिए निकली थी। जिसमें 16 डिब्बे लोडेड और चार डिब्बे खाली थे।
जब मालगाड़ी खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर करीब 12:20 बजे पहुंची तो इसी दौरान मालगाड़ी के दो खाली डब्बे में पटरी से उतर गए। प्रेशर ना आने पर ट्रेन में मौजूद गार्ड विवेक वर्मा को इसकी जानकारी हुई। जिस पर गार्ड ने उतर कर देखा तो मालगाड़ी के पीछे वाले हिस्से के दो डिब्बे नीचे उतरे हुए थे, जिसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर रेलवे की तकनीकी टीम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जांच पड़ताल करते हुए उतरे दोनों डब्बों को पटरी पर लाने की तैयारी शुरू करा दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन