{"_id":"67bb74f12b42f92cd60dbc5b","slug":"two-bikes-collide-near-idgah-teenager-and-old-man-killed-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-579798-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ईदगाह के पास दो बाइकों की टक्कर, किशोर व वृद्ध की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ईदगाह के पास दो बाइकों की टक्कर, किशोर व वृद्ध की माैत
विज्ञापन
टक्कर से क्षतिग्रस्त दो बाइक। संवाद
गाजियाबाद/मसूरी। कल्लूगढ़ी-डासना मार्ग पर ईदगाह के पास रविवार की दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। भीषण हादसे में एक बाइक पर सवार सुलेमान (65) निवासी कल्लूगढ़ी और अरमान हसन उर्फ अली (15) पुत्र नूर हसन निवासी कुशलिया की मौत हो गई। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों के सिर पर ही गहरी चोट लगी थी।
बाइकों की टक्कर की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि टक्कर से तेज आवाज हुई। इसे सुनकर वह पहुंचे। टक्कर के बाद दोनों के सिर जमीन से टकराए थे। दोनों के सिर से खून बह रहा था। वे लोग घायलों को पास के निजी अस्पताल ले गए। डाॅक्टर ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
तीन बहनों का इकलौता भाई था अली : नूरहसन सैफी ने बताया कि अली अलहिरा स्कूल, डासना में आठवीं में पढ़ता था। वह घर से यह बताकर गया था कि स्कूल के शिक्षक से कुछ नोट्स लेने जा रहा है। तीन बहनों में अली इकलौता था। सुलेमान के परिजनों ने बताया कि वह डासना में अपने निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए जा रहे थे। बीच में ही यह हादसा हो गया।