फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested for taking loan of 10 crores from banks by fraud

Ghaziabad News: फर्जीवाड़ा कर बैंकों से 10 करोड़ का ऋण लेने वाले दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for taking loan of 10 crores from banks by fraud
गाजियाबाद। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा की टीम ने बुधवार को कौशांबी में घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश अपने गिरोह के साथ फर्जी दस्तावेज और प्रोफाइल बनाकर करीब 12 बैंकों से फर्जीवाड़ा कर 10 करोड़ रुपये का ऋण ले चुके हैं। चार दिन पूर्व बजाज फाइनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि रिंगकेश कुमार ने फर्जीवाड़ा कर शाखा से डेढ़ करोड़ रुपये का ऋण लेने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नोएडा राज कुमार मिश्रा ने बताया कि बजाज फाइनेंस के प्रतिनिधि रिंगकेश कुमार ने कौशांबी थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि एक गिरोह ने फर्जीवाड़ा उनकी शाखा से एक करोड़ 50 लाख 11 हजार 306 का ऋण ले लिया है। एसटीएफ इस मामले की जांच कर रही है। फर्जीवाड़ा कर बैंकों से ऋण लेने वाले गिरोह के दो सरगना को कौशांबी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों अपना नाम गौरव दुआ निवासी नेहरू ग्राउंड, फरीदाबाद हरियाणा और देवेश बैसोया निवासी लालपत नगर नई दिल्ली बताया है।
विज्ञापन

बताया कि गौरव दुआ होम लोन लेने के प्रयास में दिल्ली निवासी अविनाश रंजन कुमार के संपर्क में आया। अविनाश रंजन बैंक के लिए डायरेक्ट सेल्स एजेंसी (डीएसएल) का काम करता था और फिर फर्जी प्रोफाइल बनाकर फर्जीवाड़े से बैंकों से ऋण लेने लगा। गौरव दुआ ने बताया कि भी लोगों को पैसे का लालच लेकर कुछ महीनों का वेतन अपने एकाउंट में लेकर निकाल लेता था और सिविल स्कोर अच्छा होने पर लोगों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर बैंकों से ऋण ले लेता था। इसके लिए उसे स्वीकृत ऋण का 40 प्रतिशत का कमीशन मिलता था। इस गिरोह ने चार वर्षो में नेक्सेज प्रा.लि.कंपनी, इनोवसोर्स, कैलीबर बिजनेस सोल्यूशन प्रा.लि.,रैंड स्टड इंडिया प्रा.लि. व ग्रुप फोर फैसिलिटी कंपनी के पैरोल पर कई फर्जी कर्मचारी दिखाकर बैंकों से करोड़ों रुपयों का ऋण लेना प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन बैंकों से लिया ऋण-

सहायक पुलिस अधीक्षक एसटीएफ राजकुमार मिश्रा के मुताबिक गौरव दुआ और उसके गैंग ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर आईडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस कंपनी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैक, एचडीएफसी बैंक, एसएमएफजी, आदित्य बिड़ला, हीरामल, होम क्रेडिट, इन्क्रीड, आरबीएल, यश बैंक से लगभग 10 करोड़ रुपयों से अधिक का ऋण लिया है। दोनों गिरफ्तार बदमाशों को पूछताछ कर कौशांबी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

-ये हुआ बरामद-

गिरफ्तार गौरव दुआ और देवेश बैसोया से 5.10 लाख रुपये, विभिन्न कंपनियों के 61 आईडी कार्ड, विभिन्न बैंकों की 30 चेकबुक, विभिन्न बैंकों के 39 क्रेडिट व डेबिट कार्ड, आठ मोबाइल, तीन लैपटॉप, दो कूटरचित कंपनी व बैंक की मोहर, सात पेनड्राइव और एक क्रेटा गाड़ी बरामद हुई है।


- कौशांबी थाने में इनके खिलाफ दर्ज है मुकदमा-

बजाज फाइनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि रिंगकेश कुमार ने कौशांबी थाने में विष्णु पांडेय व उसकी पत्नी कमला पांडेय निवासी देवली विलेज दक्षिण दिल्ली, अंकित धूरिया निवासी लाजपतनगर दिल्ली, अश्विनी कुमार दक्षिण दिल्ली, अनिल कुमार दादरपुर दिल्ली, मोहम्मद जमालुद्दीन निवासी दक्षिण दिल्ली, कुलदीप दक्षिण दिल्ली, ललित शर्मा निवासी पंचशील पार्क दिल्ली और सोनू कुमार दक्षिण दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed