फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested for pointing pistol at student

Ghaziabad News: छात्र पर पिस्टल तानने के मामले में दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for pointing pistol at student
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मुलतानी मल मोदी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्र पर पिस्टल से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में एमकॉम की प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी। तभी छात्र विपुल शर्मा निवासी सुदामापुरी कॉलेज पहुंचा था। विपुल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला संयोजक है। कॉलेज में अमराला निवासी आर्यन भी एडमिशन के लिए पहुंचा था। बताया गया कि आर्यन पक्ष के छात्र का एडमिशन नहीं होने पर उसने विपुल पर पिस्टल तान दी थी। घटनाक्रम कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस पे विपुल की तहरीर पर आर्यन शिवम व अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आर्यन पुत्र जगबीर निवासी गांव अमराला थाना भोजपुर व अभिषेक पुत्र अनिल निवासी गांव खंजरपुर मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवम अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस के अनुसार आर्यन पर मोदीनगर थाने में हत्या के प्रयास सहित 6 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed