{"_id":"64f6333793e285df4b0a9794","slug":"two-arrested-for-making-fake-aadhar-card-birth-certificate-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-2124-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। पुलिस ने सोमवार को दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो लोगों से पैसे लेकर फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बना रहे थे। उनसे पुलिस ने लैपटॉप, फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बरामद कर लिए हैं।
एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लोनी में फर्जी तरीके से आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मुस्तफाबाद कॉलोनी स्थित एक स्थान पर छापा मारा। आरोपियों ने अपने नाम मुनेश चंद निवासी छोटा बाजार दिल्ली और राशिद निवासी पूर्वी मुस्तफाबाद लोनी बताए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह अवैध तरीके से अच्छा मुनाफा कमाने के लिए फर्जी आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र बनाते थे।