फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two animal smugglers arrested in encounter

Ghaziabad News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two animal smugglers arrested in encounter
गाजियाबाद। ग्रामीण जोन की स्वॉट टीम और वेव सिटी थाना पुलिस की कार सवार पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में पुलिस की गोली लगने से तस्कर नौशाद निवासी उझारी थाना सैदनगली जिला अमरोहा घायल हो गया। पुलिस ने घायल के साथी शहनवाज निवासी सैफखी सराय थाना कोतवाली जनपद संभल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्कर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध हैं। दोनों के पास अवैध असलहा, पशु काटने के औजार और नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वेव सिटी पुलिस और ग्रामीण जोन की स्वॉट टीम कंपोजिट विद्यालय यासीनगढ़ी में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर की कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवारों ने गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो गाड़ी पुलिया से टकरा गई। इसी दौरान गाड़ी में सवार दो लोगों ने खेतों में भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो एक युवक पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक ने अपना नाम नौशाद निवासी उझारी थाना सैदनगली जिला अमरोहा हाल निवासी कांति नगर न्यू सीलमपुरी दिल्ली बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम शहनवाज निवासी सैफखी सराय थाना कोतवाली जनपद संभल हाल निवासी वेलकम जाफराबाद दिल्ली बनाया। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पशु तस्कर हैं। दोनों के पास पशु काटने के उपकरण, पशुओं को बेहोश करने वाले इंजेक्शन और असलहा बरामद हुआ है। गिरफ्तार शाहनगाज पूर्व में जेल जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दिल्ली नोएडा गाजियाबाद और संभल में गैंगस्टर, चोरी व हत्या के प्रयास औके दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed