फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two animal smugglers arrested

Ghaziabad News: दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two animal smugglers arrested
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित काका फार्म हाउस के पास हुए अवैध पशु कटान मामले के दो फरार पशु तस्करों को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी संभल के हातिम सराय निवासी अदनान उर्फ भूरा और मुरादाबाद के पीपलसाना निवासी सावेज हैं। दोनों के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि रविवार देर रात टीला मोड़ पुलिस की टीम को पशु तस्करों की शहर में आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने फर्रुखनगर रोड पर पीपल तिराहा के पास चेकिंग शुरू की। टीला मोड़ की तरफ से आ रही कार को जब पुलिस ने रोका तो चालक ने कार राजपुर गांव की तरफ दौड़ाते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कुछ दूरी पर कार पेड़ से टकराकर रुक गई। कार से उतरकर आरोपियों ने फायर किए लेकिन, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। दोनों घायल पशु तस्कर अदनान उर्फ भूरा और सावेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने 23 दिसंबर को काका फार्म हाउस के पास पशु कटान की बात स्वीकार की। आरोपियों के पास से तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए हैं। अदनान के खिलाफ छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed