{"_id":"678ff3fb6e475f7be8058db4","slug":"two-accused-fled-from-the-court-of-chief-judicial-magistrate-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-558266-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से भाग गए दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से भाग गए दो आरोपी
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के जेल भेजने के आदेश देते ही ऑनलाइन फ्रॉड के दो आरोपी दीपक त्यागी और निखिल त्यागी अदालत से फरार हो गए। हालांकि अदालत से भागने के बाद भी पुलिस मामले को पूरी तरह से दबाने में लगी रही। कई तारीख से अदालत में पेश नहीं होने पर अदालत ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
एक अधिवक्ता ने बताया कि सिहानी गेट निवासी दीपक त्यागी और निखिल त्यागी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में ऑनलाइन ठगी का केस दर्ज है। मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जसवीर सिंह की कोर्ट में चल रहा है। इसमें दोनों आरोपी जमानत पर बाहर हैं। कई बार सुनवाई के दौरान आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद अधिवक्ता ने वारंट रिकॉल करने की अर्जी लगाई। इस पर अदालत ने कहा कि वारंट रिकॉल नहीं होगा, दोनों को जेल भेजा जाएगा। जेल भेजे जाने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपी अदालत से निकलकर भाग गए। इस मामले में एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है ना ही कोई तहरीर आई है।