फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused arrested for thefts from ATM and flat.

Ghaziabad News: एटीएम और फ्लैट से चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for thefts from ATM and flat.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने बुधवार को बंद फ्लैट व एटीएम से एसी और अन्य सामान चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के तीन इंडोर एसी, एक आउटडोर और एक इंडक्शन चूल्हा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी विकास उर्फ विजय निवासी नंद नगरी दिल्ली और राहुल निवासी शाहदरा दिल्ली हैं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के एटीएम से एक-एक इंडोर एसी कुर्सी लगाकर चोरी किए थे। 30 अगस्त को यूनियन बैंक के एटीएम से दो इंडोर एसी चोरी किए। 31 अगस्त को दोबारा इसी बैंक के एटीएम में घुसकर एक आउटडोर एसी को भी चुरा लिया। वहीं, आरोपियों ने एक सोसायटी में फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने की बात भी बताई। उन्होंने फ्लैट से बर्तन, इंडक्शन चूल्हा और नकदी चुराई थीं। पुलिस के मुताबिक, चोरी का सामान राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed