फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Twenty thousand women cheated on the pretext of getting a loan

Ghaziabad News: कर्ज दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ठगे बीस हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Twenty thousand women cheated on the pretext of getting a loan
मोदीनगर। नगर की दयापुरी कॉलोनी निवासी चार महिलाओं और एक युवक से ठग ने कर्ज दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

दयापुरी कॉलोनी निवासी अन्नू, विमलेश, रेखा और कविता व अशोक एकत्रित होकर मंगलवार को थाने पहुंचे। अन्नू ने बताया कि एक युवक उनके पास आया और खुद को एक निजी फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताया। युवक ने उन्हें फाइनेंस कंपनी से कर्ज दिलाने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने उनसे दस्तावेज पूरा करने क नाम पर बीस हजार रुपये ले लिए। काफी समय बाद भी जब उन्हें कर्ज नहीं मिला तो उन्होंने आरोपी युवक से संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed