फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Turmeric and chilli powder were being used to thicken fabric dyeing color.

Ghaziabad News: हल्दी और मिर्च पाउडर को कपड़े रंगाई कलर से किया जा रहा था गाढ़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Turmeric and chilli powder were being used to thicken fabric dyeing color.
मोदीनगर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को तिबड़ा मार्ग स्थित मसाला पिसाई चक्की पर छापा मारा। छापे के दौरान मिलावटी मसाले बरामद किए। मौके से कपड़े रंगाई में इस्तेमाल होने वाले लाल और पीला रंग बरामद हुआ। इन रंगों को मिलाकर मिर्च और हल्दी पाउडर को गाढ़ा किया जा रहा था। टीम ने मसाले सीज कर नमूने जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि नगर में मिलावटी मसाले बनाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के बाद बृहस्पतिवार शाम तिबड़ा मार्ग स्थित अन्नपूर्णा आटा चक्की अशोक चक्की वाले के यहां छापा मारा। छापे के दौरान मौके से औद्योगिक केमिकल (कपड़ों की रंगाई में इस्तेमाल होने लाल पीला रंग) के पैकेट बरामद हए। बताया कि मिर्च पाउडर को सुर्ख बनाने के लिए लाल रंग और हल्दी पाउडर को गाढ़ा करने के लिए पीले रंग मिलाया जा रहा था।
विज्ञापन

बताया कि पैकेट पर स्पष्ट रूप से विषैला और खाने योग्य नहीं लिखा हुआ था। इसके बावजूद इन रंगों को मिला कर मसाले तैयार किए जा रहे थे। चक्की संचालक से पूछताछ के बाद मीरा सिंह ने बताया कि मिलावटी मसालों की सप्लाई बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट के अलावा गांव और कस्बों में की जा रही थी। मौके से कुल 3.5 क्विंटल तैयार मसाले मिले, जिन्हें सीज कर दिया गया। एफएसओ ने मसालों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ मीरा सिंह ने बताया कि मौके से कपड़ों की रंगाई में इस्तेमाल होने वाले लील पीले रंग के पैकेट मिले। इन रंगों को मिर्च और हल्दी पाउडर में इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद सामान को सीज कर दिया गया है और चक्की संचालक गौरव गर्ग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed