{"_id":"67767247984b0ec6000ce6a8","slug":"truck-trampled-child-to-death-in-hapur-s-dhaulana-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: ट्रक ने छह वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मासूम ने तोड़ा दम, वाहन चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: ट्रक ने छह वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मासूम ने तोड़ा दम, वाहन चालक फरार
Thu, 02 Jan 2025 04:32 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:32 PM IST
सार
घटना की सूचना पर मृतक अब्दुल रहमान की मां फातिमा मौके पर पहुंची। बेटे की मौत पर फतिमा गश खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो और घटनास्थल पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के धौलाना में सड़क पार कर घर जा रहे छह वर्षीय बच्चे को ट्रक ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया है। मृतक बच्चे के दादा जमील ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
कस्बा धौलाना के हनुमान मौहल्ला निवासी जमील ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे धौलाना-गुलावठी मार्ग स्थित राज नर्सिंग होम के पास रहने वाले उनके बेटे इमरान अली का छह वर्षीय बेटा अब्दुल रहमान राज नर्सिंग होम के पास दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान लोहे की सिल्ली से लदे ट्रक की टक्कर लगने से अब्दुल रहमान लहूलुहान हो गया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मृतक अब्दुल रहमान की मां फातिमा मौके पर पहुंची। बेटे की मौत पर फतिमा गश खाकर गिर पड़ी। मृतक के दादा ने बताया कि उनका बेटा इमरान झारखंड में मजदूरी करता है। आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन