फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck looted after giving poison to two brothers of Gulavathi in Bihar

बिहार में लूट: आर्मी का सामान गाजियाबाद ले जाना है कहकर ट्रक में चढ़े लुटेरे...भाइयों को खिलाया जहर; एक की मौत

Thu, 02 May 2024 07:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 May 2024 07:14 PM IST
सार

बुलंदशहर के दो सगे भाई ट्रक लेकर बिहार गए थे। बिहार में बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर रुपये और ट्रक लूट लिया। घटना में एक बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं, छोटे भाई का पटना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाश गाजियाबाद सामान ले जाने की बात कहकर ट्रक में घुसे थे। 
 

विज्ञापन
Truck looted after giving poison to two brothers of Gulavathi in Bihar
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सेगड़ापीर निवासी दो सगे भाईयों को बिहार के पटना के नौबतपुर इलाके में बदमाशों ने जहरीला पदार्थ देकर 14 टायरा ट्रक व हजारों की नकदी लूट ली। बदमाश दोनों भाईयों को सड़क किनारे फेंककर व ट्रक लूटकर भाग गए। वारदात में एक भाई की मौत हो गई और दूसरा भाई पटना के एक अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, जिसे गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।

विज्ञापन


गुलावठी थाना क्षेत्र के सेगड़ापीर गांव निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि उनके पुत्र मोहम्मद माजिद (30) व मोहम्मद रागिब (28) अपना ट्रक भाड़े पर चलाकर जीवन यापन करते हैं। आरोप है कि गत 24 अप्रैल को गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर से 14 टायरा ट्रक में परचून का सामान लादकर बिहार के पटना के लिए दोनों भाई रवाना हुए थे। बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले ट्रक खरीदा था। बड़ा पुत्र मोहम्मद माजिद ट्रक चलाता था। जबकि, दूसरा पुत्र परिचालक की भूमिका निभाता। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि उनके दोनों पुत्र ट्रक लेकर बीते दिनों ही पटना पहुंच गए, इस बीच उनकी अपने दोनों पुत्रों से फोन पर बातचीत होती रही। दोनों को ट्रक में लदे सामान को दो स्थानों पर उतरना था। एक स्थान पर सामान उतारने के बाद वह दूसरे स्थान पर सामान उतारने के लिए जा रहे थे। किसी तरह बदमाश ट्रक में सवार हो गए और बदमाशों ने दोनों को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। बदमाश दोनों भाईयों को पटना के नौबतपुर इलाके में सड़क किनारे डालकर, ट्रक लूटकर फरार हो गए। बदमाश करीब 50 हजार रुपये भी लूट कर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अप्रैल की देर शाम पीड़ित पिता पर पटना पुलिस का फोन आया कि उनके दोनों पुत्र सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं, जिन्हें अस्पताल लाया गया। अस्पताल में मोहम्मद माजिद की मौत हो गई। पुलिस ने छोटे पुत्र मोहम्मद रागिब को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद परिजन बुधवार सुबह पटना पहुंचे, जहां से पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को मोहम्मद माजिद का शव गांव सेगड़ापीर पहुंचा। गमगीन माहौल में माजिद के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। माजिद की मौत से गांव में शोक छाया हुआ है। मृतक विवाहित था और अपने 6 भाईयों में सबसे बड़ा था। वहीं, माजिद का भाई रागिब का पटना क्षेत्र के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि, वह अब खतरे से बाहर है। परिवार के कई लोग पटना पहुंच चुके हैं।

गाजियाबाद का भाड़ा दिलाने के बहाने चढ़े बदमाश
मृतक के पिता जाकिर ने बताया कि उसके पुत्रों को माल उतारकर वापस गाजियाबाद आना था। छोटे पुत्र रागिब ने बताया कि बदमाश यह कहकर ट्रक में चढ़े कि वह पटना से उन्हें गाजियाबाद तक का भाड़ा दिला देंगे। आर्मी का सामान गाजियाबाद तक ले जाना है। दोनों भाई बदमाशों की बातों में आ गए और खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। दोनों के अचेत होने पर आरोपी ट्रक लूटकर फरार हो गए।


माजिद इससे पहले सऊदी अरब में चालक की नौकरी करता था। सऊदी अरब से आने के बाद उसने ट्रक खरीदकर माल सप्लाई करने का काम शुरू किया था। माजिद की मौत से गांव में शोक छाया हुआ है। सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। न ही बिहार पुलिस के द्वारा कोई संपर्क साधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed