फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by usurer, a person got heart attack, died

Ghaziabad News: सूदखोर से परेशान व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Troubled by usurer, a person got heart attack, died
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के संत नगर कॉलोनी में रहने वाले मदनलाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि सूदखोरों से परेशान होने की वजह से मदनलाल को हार्ट अटैक आया। मदनलाल ने दो से तीन सूदखोरों से करीब डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिया था। सूदखोर रकम को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। मदनलाल के साथ मारपीट व गाली-गलौज की थी। परिजनों ने मामले में पुलिस को बृहस्पतिवार रात तहरीर दी है। संत नगर कॉलोनी में कमला देवी परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति मदनलाल ऑटो चलाते थे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति मदनलाल की कुछ सूदखोरों के द्वारा मानसिक उत्पीड़न करने पर हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनके पति ने करीब एक लाख 60 हजार रुपये ले रखा था। सूदखोरों के रुपये उनके पति लगातार दे रहे थे। इसके बाद भी आरोपी उनके पति को परेशान करते थे। आरोपियों ने उनके पति पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये और निकाल दिए थे। आरोपियों ने उनके पति को अपने घर ले जाकर मारपीट भी की थी। उन्होंने कुछ दिनों पहले बाइक ली थी। आरोपियों ने उनकी बाइक भी छीन ली। आरोपियों को रुपये देते देते उनका मकान गिरवी रखा गया और घर के जेवरात बिक गए हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली हैं। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed