फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by moneylenders, a laborer consumed poison and died

Ghaziabad News: सूदखाेरों से परेशान मजदूर ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Troubled by moneylenders, a laborer consumed poison and died
मोदीनगर। मजदूर जयसिंह की फाइल फोटो
मोदीनगर। नगर से सटे गांव बेगमाबाद में सूदखाेरों से परेशान मजदूर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे कुछ देर पहले बनाए गए वीडियो में मजदूर ने सूदखोरों का भय बयां किया है। इससे गुस्साए परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

बेगमाबाद निवासी जय सिंह जाटव उर्फ जग्गी (45) मजदूरी करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। पत्नी रूबी ने बताया कि कुछ सूदखोरों ने मोटे ब्याज पर उन्हें रकम उधार दी हुई थी। उनका आरोप है कि सूदखोर ब्याज के लिए जय सिंह पर दबाव बनाते और उन्हें प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को भी एक सूदखोर उनके पास पहुंचा और रकम व ब्याज देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि रकम न देने पर सूदखोर ने आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इसी के बाद जय सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उनको पहले नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के चलते उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव घर के बाहर सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। वह सूदखोरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

----
हर सप्ताह वसूलते थे दो हजार रुपये ब्याज
अस्पताल में उपचार के दौरान बनाए वीडियो में जय सिंह ने बताया है कि उन्होंने निजी जरूरतों के लिए एक सूदखोर से रकम उधार ली थी। दूसरे सूदखोर को इसका पता चला तो उसने दबाव बनाकर ज्यादा ब्याज पर रकम उधार दी। सूदखोर उनसे दो हजार रुपये सप्ताह के हिसाब से ब्याज वसूलते थे। ब्याज न देने पर उन्हें प्रताड़ित करते थे। यह भी आरोप लगाया कि सूदखोर उनकी पत्नी और बेटी पर गलत नजर रखते थे। शुक्रवार को एक सूदखोर ने रकम नहीं देने पर जय सिंह को प्रताड़ित किया था। साथ ही जहर खाकर खुदकुशी के लिए उकसाया था। आरोपी जहर की पुड़िया भी साथ लेकर आया था। वीडियो बनाने के कुछ देर बाद जय सिंह की मौत हो गई।
-----
घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed