फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by her husband's love affair, woman hangs herself

Ghaziabad News: पति के प्रेम संबंध से परेशान होकर महिला ने लगाया फंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Troubled by her husband's love affair, woman hangs herself
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पति के प्रेम संबंधों से परेशान होकर महिला ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति दूसरी महिला के साथ अलग घर में रह रहा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। महिला के परिजनों ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 38 वर्षीय बेटी की शादी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के साथ करीब 18 साल पहले की थी। महिला की तीन बेटियां हैं। पति फैक्टरी चलाते हैं। महिला के भाई का आरोप है कि करीब चार माह पहले उनकी बहन को पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं। कुछ समय पूर्व में पति उस महिला को लेकर अलग घर में रहने लगा था। इस बाद को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। मायके पक्ष ने आकर समझाने का प्रयास किया था। दिन के समय वह फैक्टरी जाने के नाम पर दूसरी महिला के पास जाता था। दूसरी महिला से शादी नहीं की है। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन अपने पति को बार-बार समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन पति नहीं माना। करवाचौथ के दिन भी पति रात 11 बजे घर आया। महिला करवाचौथ वाले दिन भी अपने पति को मनाती रही। बृहस्पतिवार सुबह पति घर से निकल गया। इस दौरान महिला ने फोन पर अपने पति से बात की। महिला ने कहा कि अगर तुम नहीं सुधरोगे तो वह फांसी लगा लेगी। लेकिन पति ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद महिला ने अपने घर में फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्य जब कमरे में पहुंचे, तो उन्हें महिला का शव फंदे से लटका हुआ देखा। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed