फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tried to run truck over constable, driver arrested

Ghaziabad News: सिपाही पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, चालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tried to run truck over constable, driver arrested
मुरादनगर। दुहाई में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पुल के पास एक ट्रक को रोकना ट्रैफिक सिपाही को महंगा पड़ा। चालक ने सिपाही पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। उनके साथ मारपीट कर वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी मौके से भाग गया है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार से दिल्ली-मेरठ मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। ट्रैफिक सिपाही प्रमोद कुमार की ड्यूटी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पुल के पास पलवल चढ़ाव पर लगाई गई थी। उनके साथ टीआई विनोद पुंडीर व सिपाही विशाल की भी ड्यूटी थी। सोमवार शाम को करीब छह बजे एक ट्रक गाजियाबाद से मुरादनगर की तरफ जाने लगा। सिपाही प्रमोद कुमार ने चालक को ट्रक आगे ले जाने से मना किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात से गुस्साए चालक व उसके साथी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके ऊपर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोप है कि ट्रक चालक सलमान ने अपने साथी के साथ मिलकर सिपाही प्रमोद के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक सलमान निवासी सीलमपुर दिल्ली व राहुल निवासी दुर्गापुरी दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed