फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tridents team defeated Nehru Yuva Kendra by 30 runs

Ghaziabad News: ट्राइडेंट्स की टीम ने नेहरू युवा केंद्र को 30 रन से हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tridents team defeated Nehru Yuva Kendra by 30 runs
गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्राइडेंट्स क्रिकेट अकादमी ने नेहरू युवा केंद्र की टीम को 30 रन से शिकस्त दी है। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का खिताब ईशांत नागर को दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को तीसरे नारायण दत्त तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में मुकाबला ट्राइडेंट्स क्रिकेट अकादमी और नेहरू युवा केंद्र की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्राइडेंट्स की टीम ने 34.4 ओवर में 199 रन बनाया। टीम के लिए यजुर तेवतिया ने 56, ईशांत नागर ने 56 और विहान ने 32 रन बनाकर स्कोर बढ़ाने में योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नेहरू युवा केंद्र की टीम 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से पर्व पांडेय ने 73 सर्वाधिक रन बनाए, लेकिन ट्राइडेंट्स की टीम के गेंदबाजों के सामने नेहरू युवा केंद्र की टीम को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed