{"_id":"6a077c8e41ccb78ec70702d3","slug":"travel-on-the-delhi-dehradun-expressway-will-be-limited-to-ordinary-buses-operations-are-set-to-begin-this-very-month-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18984-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर साधारण बसों में ही करना होगा सफर, इसी माह से होंगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर साधारण बसों में ही करना होगा सफर, इसी माह से होंगी संचालित
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद एयरकंडीश्नर बसों में यात्रा का सुख लेने का सपना देखने वाले हजारों लोगों की उम्मीद टूट गई है।रोडवेज निगम अब एयरकंडीश्नर और इलेक्टि्रक बस नहीं चला पा रहा है। इस रूट पर इसीम माह साधारण बस ही चलाने की योजना है। हालांकि जिले में चार लाख से अधिक लोग निवास करते हैं और रोडवेज से हर रोज करीब 15 हजार यात्री यात्रा करते हैं।
दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदघाटन हुआ तो परिवहन निगम ने यहां पर एयरकंडीश्नर इलेक्टि्रक बसों का संचालन करने की योजना बनाई। इसकी जानकारी यात्रियों को हुई तो वह भी गदगद हो गए। चूंकि साधारण बसों में गर्मी से बेहाल होने के कारण अब उनको एयरकंडीश्नर और इलेक्टि्रक बसों में सफर सुहाना हो जाएगा। मगर चंद दिन में परिवहन निगम की यह योजना फ्लॉप हो गई। चूंकि एक्सप्रेसवे पर ई-चार्जिंग स्टेशन नहीं थे और निजी कंपनी से बात नहीं बन पाई। जबकि दिल्ली में बीएस-6 मानक की ही बस चलने के कारण एयरकंडीश्नर बसें नहीं चल पाएंगी। जबकि निगम के बेड़े में अधिकांश एसी बस बीएस-4 और बीएस-5 ही हैं। इसलिए अब साधारण बसों का ही संचालन करने का निगम ने निर्णय लिया है।
उत्तराखंड के जिले में चार लाख से अधिक लोग करते हैं निवास
जिले के लाजपत नगर, इंदिरापुरम व वैशाली समेत अन्य सेक्टर और सोसायटियों में चार लाख से अधिक लोग उत्तराखंड के निवास करते हैं। यह लोग काफी संख्या में निगम की बसों से सफर करते हैं। रोडवेज से 15 हजार से अधिक लोग उत्तराखंड के लिए सफर करते हैं। पहले यह सफर 6 घंटे में पूरा होता था अब एक्सप्रेसवे चालू होने से ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
शुरुआत में 10 साधारण बसों का किया जाएगा संचालन
उत्तराखंड के लिए वर्तमान में आनंद विहार 45 और कश्मीरी गेट से 139 यूपी रोडवेज की बसों का संचालन हो रहा है। आनंद विहार की बसें हलद्वानी, रामपुर और टनकपुर होते हुए जाती हैं। वहीं, कश्मीरी गेट से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जाती हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लिए भी बसों का संचालन कश्मीरी गेट से होगा। निगम की योजना है कि उत्तराखंड के लिए संचालित 184 बसों में से करीब दस साधारण बसों का संचालन इस रूट पर किया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद अब रूट पर किराया तय होना है, इसके बाद जल्द ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम केसरी नंदन चौधरी का कहना है कि भविष्य में बीएस-6 मानक की नई एसी बसें मिलने और चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होने पर ई-बस और एसी सेवा शुरू करने की योजना है। फिलहाल पर्यावरण नियमों और दिल्ली में लागू प्रतिबंधों के कारण निगम इसी माह साधारण बस ही संचालित करेगा। -