{"_id":"6532d74b720b6468de089366","slug":"travel-in-the-countrys-first-namo-bharat-train-from-today-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1006-225210-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज से देश की पहली नमो भारत ट्रेन में करो सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज से देश की पहली नमो भारत ट्रेन में करो सफर
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद अब शनिवार से साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक 10 नमो भारत ट्रेनें नियमित रूप से दौड़ने लगेंगी। शहर के लोग शनिवार सुबह छह बजे से सफर कर सकेंगे। इसमें सफर करने के लिए यात्री स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर के अलावा मोबाइल एप से टिकट लेकर या मोबिलिटी कार्ड के जरिए यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेनें रोजाना सुबह छह से रात 11 बजे तक चलेंगी। एनसीआरटीसी के इंजीनियरों ने जून माह में ही इस पूरे सिस्टम को तैयार कर ट्रेनों को बिना यात्रियों के चलाना (गैर व्यावसायिक परिचालन) शुरू कर दिया था। उन्हें नियमित परिचालन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से उद्घाटन किए जाने का इंतजार था। पहली बार भारत में (गुजरात के सांवली प्लांट में) बनकर तैयार हुई ट्रेनों में यात्रियों की आरामदायक यात्रा का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें कम टिकट वाले स्टैंडर्ड कोच और ज्यादा टिकट वाले प्रीमियम कोच लगाए गए हैं। फिलहाल साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर परिचालन शुरू किया गया है। अप्रैल-2024 तक मोदीनगर साउथ तक ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए एनसीआरटीसी के इंजीनियर तेजी से निर्माण कार्य करा रहे हैं। जून-2015 तक यात्री इस ट्रेन में दिल्ली से मेरठ तक सफर कर सकेंगे।
टिकट वेंडिंग मशीनों में अपडेट किया गया किराया
रैपिडएक्स ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू किए जाने के लिए एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने स्टेशन पर लगाई गई टिकट वेंडिंग मशीनों में किराया अपडेट कर दिया है। इसके अलावा सभी स्टेशनों पर बनाए गए टिकट काउंटर्स पर लगे कंप्यूटर पर भी किराया दरें अपडेट कर दी गई हैं। स्टेशन के दोनों ओर बनाए गए प्रवेश द्वार के पास टिकट वेंडिंग मशीनें लगाकर तैयार कर ली गई हैं।
ट्रेन में यह वस्तुएं रहेंगी प्रतिबंधित
रैपिडएक्स में सफर करने वालों के एनसीआरटीसी की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इस सफर में वह नुकीली वस्तु, औजार, पेंचकस, पालतू पशु-पक्षी समेत करीब 55 तरह के सामान लेकर नहीं चल सकेंगे। एनसीआरटीसी की ओर से सभी स्टेशनों पर यात्रा में प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची चस्पा कर दी गई है। इसमें किसी भी तरह का हथियार, एयर गन, खेल बंदूक, बंदूकों या अन्य अग्नेयास्त्र के पुर्जे, कुल्हाड़ी, फरसा, हथौड़ा, पेंचकस, पाना, प्लायर, चार इंच से लंबी कैंची, खुखरी, ब्लेड आदि शामिल हैं। इनके अलावा पटाखे, पेट्रोल, शराब, ज्वलनशील पदार्थ, खून, खाद आदि भी लेकर सफर नहीं कर सकेंगे।