फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   transporters demand to open Saturday and Sunday.

ट्रांसपोर्टर्स में संशय, जिलाधिकारी को लिखा पत्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
transporters demand to open Saturday and Sunday.
ट्रांसपोर्टर्स में संशय, जिलाधिकारी को लिखा पत्र गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के वीकेंड बंद पर ट्रांसपोर्ट कंपनियों में लोडिंग एवं अनलोडिंग को लेकर संशय बना हुआ है। इसको लेकर गाजियाबाद महानगर गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अध्यक्ष अजय पाठक ने बताया कि प्रदेश सरकार के सप्ताह के अंतिम दो दिन लॉकडाउन लागू करने के आदेशों से यह तो स्पष्ट है कि दुकाने एवं कार्यालय बंद रहेंगे और माल ढोने वाले वाहन अपनी सेवाएं देते रहेंगे लेकिन इन माल ढोने वाले वाहनों को लोड कराने एवं खाली कराने संबंधी निर्देशों का कोई जिक्र नहीं है। जिसके कारण भ्रम की स्थिति बनी हुई है। शासन के निर्देशों में माल ढोने वाले वाहनों को रात्रि कर्फ्यू के दौरान भी सड़क पर चलने देने के साथ-साथ उनकी लोडिंग एवं अनलोडिंग होने दिए जाने के भी आदेश हैं। उन्होंने बताया कि इसी संशय को दूर करने के लिए सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन के दौरान ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर मालवाहकों को लोड एवं अनलोड किए जाने संबंधी आदेह जारी करने की मांग की है। ताकि आपूर्ति का काम निर्बाध रूप से जारी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed