फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Transporter was murdered for talking about eating animal meat

Ghaziabad News: जानवर का मांस खाने की बात बोलने पर की थी ट्रांसपोर्टर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Transporter was murdered for talking about eating animal meat
लोनी। झगड़े के दौरान आरोपियों को जानवर (सूअर) का मांस खाने वाले बोलना चंद्रभान को भारी पड़ गया। यह बात कहने से नाराज आरोपियों ने अंसल कॉलोनी में रहने वाले चंद्रभान की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या करने वाले दो भाई फारूख और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल तीसरा आरोपी फरार है। आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद हत्या का कारण पुलिस को बताया है।
विज्ञापन


लोनी एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि चंद्रभान की हत्या के मामले में उनके बेटे रवि ने फारुख, शाहरुख और आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने फारुख और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। आदिल फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी फारुख ने बताया कि वह और उनका भाई शाहरुख चंद्रभान की कार चलाते थे। बीते शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे फारुख चंद्रभान के घर आया था। उसने चंद्रभान को कार में बैठाया। कार में कुछ खराबी आ रही थी। दोनों कार को सही कराने और सीएनजी भरवाने के लिए निकल लिए थे।
विज्ञापन

गैस भरवाकर दोनों वापस आदिल मिस्त्री के पास आए। तीनों कार में बैठे हुए थे। उन्होंने गढ़ी कटैया गांव से शराब की बोतल ली। यहां शाहरुख को फोन करके कार में बुलाया। चारों कार में शराब पी रहे थे। इस दौरान आदिल और चंद्रभान में कार को ठीक करने को लेकर बहस हो गई। उनका कार में झगड़ा हो गया। फारुख ने बताया कि झगड़े के दौरान चंद्रभान ने तीनों को कहा कि तुम तीनों जानवर का मांस भी खा लेते हो। इस बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया। तीनों ने चंद्रभान के साथ गाली गलौज और जातिसूचक शब्द कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा कि हम जानवर का मांस नहीं खाते हैं, यह हमारे धर्म में जायज नहीं है। इसके बाद तीनों ने चंद्रभान के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान चंद्रभान की सांस रुक गई और वह मर गया। हत्या के बाद तीनों शव को ठिकाने लगाने के लिए हरियाणा की तरफ चल दिए। उन्होंने जखोली टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले चंद्रभान के शव को पेरिफेरल हाईवे से नीचे फेंक दिया था।


-फोन कूड़ा अड्डा में फेंककर दिल्ली में खड़ी की कार-

आरोपियों ने चंद्रभान का फोन अलीपुर से पहले भलस्वा डेरी कूड़ा अड्डा में फेंक दिया था। शव को ठिकाने लगाने के बाद फारूख, आदिल और शाहरुख वापस आ गए थे। आदिल को राशिद गेट पर उतार दिया और गाड़ी फारुख ने मृतक के घर के पास खड़ी कर दी थी। इसके बाद दोनों भाई अपने घर चले गए थे। इसके बाद चंद्रभान के परिवार के लोग फारुख के पास पहुंचे, तो फारुख ने बताया कि उन्होंने चंद्रभान को पूजा कॉलोनी टावर के पास उतार दिया था। इसके बाद शनिवार को फारुख और शाहरुख फिर से वहीं गाड़ी लेकर निकले। रास्ते में आदिल को भी कार में बैठा लिया। तीनों ने जीरो पुस्ता दिल्ली सीएनजी पंप के आगे चंद्रभान की गाड़ी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed