फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Transformer caught fire, three cars parked nearby got caught

Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, पास खड़ीं तीन कार आईं चपेट में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Transformer caught fire, three cars parked nearby got caught
साहिबाबाद। कड़कड मॉडल के राणा मोहल्ले में शनिवार रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटों से बराबर में दूसरे ट्रांसफॉर्मर का उपकरण फट गया। इससे आग हाईटेंशन केबल तक पहुंच गई। आग तेजी से फैलकर पास में खड़ीं तीन गाड़ियों तक पहुंच गईं। लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि राणा कॉलोनी में तीन ट्रांसफॉर्मर आसपास लगे हैं। शनिवार रात करीब 12 बजे एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। इससे 500 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। भीषण गर्मी होने की वजह से लोग रात में सो नहीं पाए। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और महिलाओं के अलावा छोटे-छोटे बच्चों को हुई। रविवार सुबह ऊर्जा निगम से टीम पहुंची, जो ट्रांसफॉर्मर को बदलने में जुटी रही। दोपहर करीब चार बजे ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद बिजली की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन


लोगों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय निवासियों ने बताया कि देर रात ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद रविवार सुबह सात बजे ऊर्जा निगम की टीम पहुंची। जिसकी वजह से ट्रांसफॉर्मर को बदलने में देरी हुई। कर्मचारियों की देरी पर लोगों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। इस बीच संजय पाल, रामभोले, राकेश, राघव, चंदू राणा, कल्याण सिंह, गुलाब, सुमित राणा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिलने पर टीम को भेजा गया था। बगल में लगे ट्रांसफॉर्मर में भी दिक्कत थी। इसे ठीक कर दिया गया और फूंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदल कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
- महेश तोमर, एसडीओ ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed