फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Training and registration of players will start soon at Mahamaya Stadium

महामाया स्टेडियम में जल्द शुरू होगा खिलाड़ियों का प्रशिक्षण और रजिस्ट्रेशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Training and registration of players will start soon at Mahamaya Stadium
महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- खेल निदेशालय सोमवार को जारी करेगा खिलाड़ियों के लिए गाइडलाइन, अगले सप्ताह से फिर लौटेगी खेल मैदानों में रौनक - खेल प्रशिक्षण के साथ नए खिलाड़ी करा सकेंगे अपना पंजीकरण - प्रशिक्षण का कार्य होगा चुनौती, अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों को नहीं मिला है विस्तार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के बाद से ही महानगर के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित अन्य खेल मैदानों पर ताला लटका हुआ है। अब लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म होने के बाद जल्द महानगर की खेल मैदानों में फिर से रौनक लौटेगी। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से सोमवार को खेल गतिविधियों के साथ खिलाड़ियों की प्रशिक्षण संबंधी गाइडलाइन जारी की जाएगी। ऐसे में बगैर दर्शकों की भीड़ के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रैक्टिस के साथ नए खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन सकेंगे। आने वाले सप्ताह से खिलाड़ियों को तय गाइडलाइन के साथ खेलने और प्रशिक्षण की अनुमति मिल सकती है। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों में 1000 से ज्यादा खिलाड़ी सुबह शाम प्रैक्टिस करते हैं। मार्च के महीने में लगे लॉकडाउन के बाद से ही खिलाड़ियों का प्रशिक्षण और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से बंद है। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण में बगैर दर्शकों के खेल प्रशिक्षण की अनुमति प्रदान की थी। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते जिला प्रशासन ने कोई छूट प्रदान नहीं की। आप ब्लॉक धाम का चौथा चरण खत्म होने के साथ ही विभिन्न सेक्टर को मिल रही छूट को देखते हुए खिलाड़ियों को राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। खेल निदेशालय की गाइडलाइन सोमवार को जारी होने के साथ ही स्थिति साफ हो जाएगी। --------------- अंशकालिक प्रशिक्षकों को नहीं मिला विस्तार, होगी परेशानी लॉकडाउन की का चौथा चरण होने के बाद प्रशिक्षण और रजिस्ट्रेशन की अनुमति मिलने के बावजूद खिलाड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। गाजियाबाद में 6 अंशकालिक प्रशिक्षकों के जरिए महामाया स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इन सभी अंशकालिक प्रशिक्षकों को अभी तक खेल निदेशालय ने कार्य विस्तार नहीं दिया है। ऐसे में अनुमति मिलने के बाद मामा स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए आने वाले खिलाड़ियों को बगैर प्रशिक्षकों के ही तैयारी करनी होगी। ---------------- कोट.... खेल निदेशालय की ओर से अभी तक खिलाड़ियों के संबंध में गाइडलाइन नहीं आई है। सोमवार को गाइडलाइन आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। - गदाधर बारीकी, जिला खेल अधिकारी -----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed