{"_id":"6af980b495c8a406c30d427c","slug":"traing-in-cmo-office-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-1022666-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को पोस्टमार्टम और मेडिको लीगल का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को पोस्टमार्टम और मेडिको लीगल का प्रशिक्षण
विज्ञापन
फोटो
- फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने पोस्टमार्टम की जटिलताओं और कानूनी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण समयसीमा की दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्साधिकारियों को पोस्टमार्टम और मेडिको लीगल मामलों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. सचिन वैश्य ने की। इसमें लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, मेरठ के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मिथुन घोष ने चिकित्सकों को विभिन्न प्रक्रियाओं की बारीकियों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मिथुन घोष ने पोस्टमार्टम की जटिलताओं, मेडिको लीगल मामलों के महत्व और उनसे जुड़ी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में चिकित्सकीय परीक्षण और दस्तावेजीकरण की सटीकता बेहद महत्वपूर्ण होती है। साथ ही निर्धारित समयसीमा का पालन करने और पोस्टमार्टम के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. कैलाश, डॉ. सुशील सिद्धार्थ, डॉ. भरत भूषण, डॉ. राकेश, डॉ. प्राची पाल, डॉ. रीता आर्य, डॉ. पंकज राकेश, डॉ. दवी लाल, डॉ. ऋतु सहित जिले के अन्य चिकित्साधिकारियों ने प्रतिभाग किया।