फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trainee constable accused of sexually exploiting woman on pretext of marriage

Ghaziabad News: प्रशिक्षु सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Trainee constable accused of sexually exploiting woman on pretext of marriage
गाजियाबाद।
विज्ञापन

नंदग्राम थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर शिक्षा ग्रहण करने वाली युवती ने प्रशिक्षु सिपाही पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दो वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होने के बाद शादी से इन्कार कर दिया। आरोपी के माता-पिता पर पीड़िता ने उनकी मां और भाई को धमकी देने का भी आरोप लगाया है। नंदग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


एसीपी पूनम मिश्रा के बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती का आरोप है कि दो वर्ष पहले उनकी दोस्ती रजत कुमार निवासी गांव बिराल बड़ौत जनपद बागपत से हुई। आरोप है कि रजत ने युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और दो वर्षों से लगातार शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। पुलिस भर्ती में चयन होने पर रजत ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बताया कि माता-पिता ने उसका रिश्ता अन्य स्थान पर तय कर दिया है। बताया कि वर्तमान में आरोपी जनपद बिजनौर स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहा है। पीड़िता के अनुसार 26 जुलाई को वह बिजनौर पहुंची और थाना पुलिस को तहरीर दी। इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो उसने अपने माता-पिता को समझौता करने के लिए उनके घर भेजा। आरोप है कि आरोपी के माता-पिता ने उनकी विधवा मां और भाई को धमकी दी कि शिकायत करने पर अंजाम बुरे होंगे। पीड़िता ने अब नंदग्राम थाने में आरोपी प्रशिक्षु रजत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कुछ साक्ष्य भी मुहैया कराए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। बिजनौर पुलिस को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed