{"_id":"5740915e4f1c1b427cac7ae8","slug":"train-hit-the-woman-lost-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से उतरने में महिला ने गंवाए पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से उतरने में महिला ने गंवाए पैर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : अमर उजाला
चलती ट्रेन से उतर रही बुजुर्ग महिला के पैर ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उन्हें गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली के सदर बाजार निवासी विमला देवी (62) पति भागमल के साथ गढ़मुक्तेश्वर गई हुई थीं। शनिवार को ट्रेन पकड़कर गाजियाबाद पहुंचीं। यहां से उन्हें पैसेंजर ट्रेन पकड़नी थी। वह स्टेशन पर गलत ट्रेन में बैठ गईं। ट्रेन जब चलने लगी तो उन्हें पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठ गई हैं।
विज्ञापन
साहिबाबाद स्टेशन के पास ट्रेन की स्पीड कम हुई, तो दोनों बुजुर्ग उतरने लगे। ट्रेन से उतरते वक्त महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के बीच में आ गईं। महिला के दोनों पैर कट गए। यात्रियों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के लोगों ने महिला को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
महिला की हालत को देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। आरपीएफ प्रभारी एनके कसाना ने बताया कि सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।