फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders submitted a memorandum to the Sub-Divisional Magistrate, accusing the Food Department team of harassment.

Ghaziabad News: व्यापारियों ने खाद्य विभाग की टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Traders submitted a memorandum to the Sub-Divisional Magistrate, accusing the Food Department team of harassment.
मोदीनगर। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी से मिलकर खाद्य विभाग की टीम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी कोमल पंवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी से मिला। संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रदीप बोस ने उपजिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान में त्योहारी सीजन चल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ने के कारण व्यापारी पहले से ही नुकसान में है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारी नियमों का पालन कर अपना व्यापार कर रहे हैं। यदि कोई व्यापारी नियमों का पालन नहीं करता है तो विभाग उस पर सख्त कार्रवाई कर सकता है। लेकिन जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाए। उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों को समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर मेहराम चंदेला, हिमांशु सिंहल, विनोद नेहरा, नीरज गर्ग, अमित गर्ग, आदित्य गर्ग और सुबोध जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed