{"_id":"56f6a2764f1c1ba41ff14e71","slug":"traders-standing-on-emu-train-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रेन पर सर्राफा कारोबारियों ने की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रेन पर सर्राफा कारोबारियों ने की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 25 दिन से हड़ताल, धरना-प्रदर्शन कर रहे सर्राफा कारोबारी पूर्व घोषणा के तहत शनिवार को रेल रोकने गाजियाबाद स्टेशन पहुंचे। सर्राफा कारोबारियों ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया। ट्रेन रोकने की पूर्व सूचना के चलते आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट स्टेशन पर पहले से मौजूद रहे।
विज्ञापन
हालांकि ट्रेन रोकने के नाम पर कारोबारियों ने प्लेटफार्म नंबर-1 पर खाली खड़ी ईएमयू पर कब्जा कर लिया। गाजियाबाद में आकर टर्मिनेट हुई कोसीकलां-गाजियाबाद ईएमयू को 15 मिनट तक यार्ड में नहीं जाने दिया और इस पर प्रदर्शन कर फोटो खिंचवाने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन
करीब 12:15 बजे सर्राफा कारोबारी स्टेशन पर पहुंचे। जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस ने उन्हें स्टेशन परिसर में ही रोक लिया और अंदर नहीं जाने दिया। इस बीच पुलिस और सर्राफा कारोबारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में उन्होंने स्टेशन पर उपद्रव न करने और ट्रेन रोक सांकेतिक प्रदर्शन कर लौट आने की बात कही तो पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
12:25 बजे कोसीकलां-गाजियाबाद ईएमयू (64901) प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची तो सर्राफा कारोबारियों ने इस पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इस ईएमयू को प्लेटफार्म से यार्ड में ले जाया जाना था। करीब 15 मिनट तक सर्राफा कारोबारी ट्रेन और ट्रैक पर जमे रहे।
सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि सर्राफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी को किसी सूरत में लागू नहीं होने देंगे। इससे उनका उत्पीड़न होगा। सरकार को अगर राजस्व चाहिए तो वह वैट या इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा ले। अजय वर्मा ने कहा कि 70 प्रतिशत लोगों के पास पैन कार्ड नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।
मीडिया फोटोग्राफी के बाद 12:40 बजे सर्राफा कारोबारी ट्रैक और ट्रेन से हटे तो ईएमयू को यार्ड में रवाना किया गया। प्रदर्शन में सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल, महामंत्री गौरव गर्ग, हरविंदर कुमार, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।