फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders raised issues related to food, GST, and security with officials.

Ghaziabad News: व्यापारियों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं खाद्य, जीएसटी और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Traders raised issues related to food, GST, and security with officials.

विज्ञापन
साहिबाबाद। वैशाली उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सेक्टर-4 स्थित एक होटल में मन की बात प्रशासन के साथ कार्यक्रम में व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सीधा संवाद हुआ। व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों में मिलावट, जीएसटी, बाजार की सुरक्षा और अतिक्रमण समेत विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। खाद्य विभाग के आयुक्त एसके मिश्रा, इंस्पेक्टर बसंत गुप्ता, जीएसटी के सहायक आयुक्त आशुतोष और भानु प्रताप व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल महामंत्री अनिरुद्ध वशिष्ठ ने बताया कि उनकी शिकायतों पर अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर व्यापारियों की शिकायतों का जवाब देते हुए खाद्य आयुक्त एसके मिश्रा ने कहा कि खाद्य पदार्थों में जानलेवा मिलावट की समस्या को तभी समाप्त किया जा सकता है, जब व्यापारी और खाद्य विभाग मिलकर सकारात्मक दिशा में काम करें। इस दौरान व्यापार मंडल के चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, संजय रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज त्यागी, संरक्षक भगवान अग्रवाल, पार्षद मनोज गोयल व घनश्याम अग्रवाल समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed