{"_id":"669a3ccc98f7ebc30f0a819b","slug":"traders-demonstrated-at-corporation-headquarters-in-ghaziabad-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: व्यापारियों का क्यों फूटा गुस्सा? निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन; सफाई कर्मियों में भी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: व्यापारियों का क्यों फूटा गुस्सा? निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन; सफाई कर्मियों में भी नाराजगी
Fri, 19 Jul 2024 03:46 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:46 PM IST
सार
व्यापारियों ने नगर निगम तक जुलूस निकाला। अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं निगम के बोर्ड सफाई कर्मचारियों ने नौ सूत्रीय मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
1702 दुकानों का किराया सर्किल रेट से बढ़ाने का विरोध कर रहे व्यापारियों ने शुक्रवार की नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सुबह घंटाघर चौक पर एकत्र हुए व्यापारियों ने नगर निगम तक जुलूस निकाला। अपनी दुकानें बंद रखीं। नगर निगम मुख्यालय पर करीब एक घण्टे तक प्रदर्शन चला।
विज्ञापन
नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
निगम के बोर्ड सफाई कर्मचारियों ने नौ सूत्रीय मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें संविदा पर किया जाए। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी वह प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन