फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tractor-trolley hits woman on bike; she is injured.

Ghaziabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार महिला को टक्कर मारी, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley hits woman on bike; she is injured.
लोनी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बंथला चिरोड़ी मार्ग पर निठौरा गेट के सामने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक को मामूली चोट आई। महिला नगर पालिका में काम करती हैं। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लोनी थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

चिरोड़ी गांव निवासी आनंद वैध अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी दया नगर पालिका में संविदा कर्मी हैं। वैद्य ने बताया कि उनका बेटा नींव रविवार सुबह साढ़े पांच बजे अपनी मां को बाइक पर खन्ना नगर कॉलोनी स्थित लोनी नगर पालिका में छोड़ने के लिए जा रहा था। बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर निठौरा गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दया के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनका बेटा मामूली रूप से चोटिल हुआ। पुलिस की मदद से घायल महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed