{"_id":"582746ff4f1c1b6729b3b758","slug":"tomorrow-will-not-mahananda-five-trains-will-be-canceled-up-to-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल नहीं चलेगी महानंदा, 17 तक रद्द रहेंगी पांच ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल नहीं चलेगी महानंदा, 17 तक रद्द रहेंगी पांच ट्रेनें
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशनल कारणों की वजह से इसका संचालन एक दिन के लिए रद्द किया गया है। यह ट्रेन कई दिन से देरी से चल रही है। सुबह करीब साढ़े सात बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचने वाली यह ट्रेन शनिवार को भी करीब 9 घंटे की देरी से पहुंची थी।
विज्ञापन
ऐसे में इसका शेड्यूल दुरुस्त करने के लिए संचालन निरस्त किया गया है। इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन-लखनऊ एक्सप्रेस (04414) भी सोमवार को निरस्त रहेगी। इसकी लिंक ट्रेन (04413) लखनऊ-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल 17 नवंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (04415) 15 नवंबर को और नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (04416) 16 नवंबर को निरस्त रहेगी। 14 से 19 नवंबर तक पांच ट्रेनों के कैंसल होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
विज्ञापन