फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Toll on Delhi-Meerut Expressway from April 1

गाजियाबाद : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से चुकाना होगा टोल, लिस्ट में देखें कितनी 'सफर' होगी आपकी जेब

Fri, 25 Mar 2022 10:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 10:49 PM IST
सार

दिल्ली से डासना तक टोल नहीं देना होगा। लेकिन दिल्ली से मेरठ तक पूरे मार्ग का टोल चुकाना होगा। करीब 30 हजार वाहन चालकों पर टोल का बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
Toll on Delhi-Meerut Expressway from April 1
Delhi Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को एक अप्रैल से टोल चुकाना पड़ेगा। दिल्ली से डासना तक टोल नहीं देना होगा। लेकिन दिल्ली से मेरठ तक पूरे मार्ग का टोल चुकाना होगा। करीब 30 हजार वाहन चालकों पर टोल का बोझ पड़ेगा। सराय काले खां से मेरठ में काशी टोल प्लाजा तक टोल वसूली के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बीते साल ही नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। अब दरों में 10 से 15% की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


10 से 15% बढ़ीं टोल दरें
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल 2021 से चल रहा मुफ्त का सफर सिर्फ सात दिन और कर सकते हैं। एक अप्रैल से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। एक्सप्रेसवे से रोज गुरजने वाले वाहनों के लिए दूसरा झटका यह है कि पूर्व में तय की गईं टोल की दरों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मंत्रालय के पास इसका प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


सराय काले खां से लेकर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा तक की दरें एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) बीते साल ही तय कर नोटिफिकेशन जारी कर चुका था। अब इन दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। सराय काले खां से मेरठ के काशी टोल तक 140 रुपये टोल शुल्क तय किया गया था, लेकिन एक अप्रैल से यह बढ़कर 155 रुपये होगा है। इससे पहले एनएचएआई ने इस एक्सप्रेसवे पर 25 दिसंबर 2021 की सुबह 8 बजे से टोल वसूली करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरओबी अधूरा,  दिल्ली से डासना तक टोल नहीं
एनएचएआई ने मेरठ से दिल्ली के बीच पूरे मार्ग पर टोल लगाने का फैसला किया है  लेकिन दिल्ली से डासना के बीच चिपियाना आरओबी का निर्माण अधूरा होने की वजह से टोल वसूली में रियायत दी गई है। दिल्ली से अगर कोई वाहन डासना तक आएगा तो उसे टोल नहीं देना होगा। चिपियाना आरओबी का निर्माण पूरा हो जाने के बाद फिर दोनों साइड से पूरा टोल देना पड़ेगा। एनएचएआई अप्रैल माह के अंत तम इस आरओबी का निर्माण पूरा कर लेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि एक अप्रैल की सुबह 8 बजे से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। वाहन चालक जितने किलोमीटर इस एक्सप्रेसवे पर सफर करेंगे, उतना ही टोल देना पड़ेगा।

दिल्ली से मेरठ जाना हो तो रियायत नहीं
अगर कोई वाहन दिल्ली से चलकर  मेरठ तक जाएगा तो फिर  रियायत खत्म हो जाएगी और उसे पूरे मार्ग का टोल देना होगा। इसी तरह अगर कोई वाहन  मेरठ से गाजियाबाद के इंदिरापुरम  तक जाएगा तो उसे इस प्वाइंट तक का टोल देना होगा। शनिवार को नई टोल दरें सार्वजनिक की जा सकती हैं। यातायात के नियम तोड़ने पर चालान ऑनलाइन किए जाएंगे।


सराय काले खां से डासना के बीच फास्ट टैग से टोल
सराय काले खां से डासना के बीच टोल बूथ नहीं बनाए गए हैं। यहां ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर ( एएनपीआर ) के जरिए फास्ट टैग से शुल्क कट जाएगा। डासना से काशी टोल प्लाजा तक टोल वसूली के लिए बूथ बनाए गए हैं। सभी पर टोल वसूली की तैयारी की जा रही है। एक्सप्रेस वे पर बाइक चलाने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed