{"_id":"57604f564f1c1bf82311c217","slug":"toll-aligarh-police-uniform-rob-cash-van-were","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पहनकर अलीगढ़ टोल की कैश वैन लूटने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी पहनकर अलीगढ़ टोल की कैश वैन लूटने जा रहे थे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
कैश वैन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट पुलिस ने हापुड़ के हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ जीतू को उसके चार साथी लुटेरों के साथ गिरफ्तार किया है। जितेंद्र पांच हजार का इनामी है, उसके पिता हरेंद्र तोमर बागपत में दरोगा हैं। वह पुलिस की वर्दी पहनकर अलीगढ़ के गभाना टोल की कैश वैन लूटने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
सोमवार देर रात राजनगर एक्सटेंशन में एक सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ कर इन्हें दबोचा। आरोपियों से तीन देसी पिस्टल, चार कारतूस, दो चाकू, चार मोबाइल, उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा की वर्दी और दिल्ली से चोरी एक लग्जरी कार बरामद हुई है। जितेंद्र 8वीं फेल है, हापुड़ के हाफिजपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
उसके साथी दानिश निवासी खजूरी दिल्ली, आमिर निवासी अशोक विहार लोनी, अलीम निवासी नवादा हापुड़ और सोनू निवासी अरनिया, बुलंदशहर का रहने वाला है। जितेंद्र पांच लाख रुपये की सुपारी लेकर हाफिजपुरा के ही एक बिजनेसमैन बिट्टू की हत्या करने के लिए कुछ दिनों पहले हापुड़ गया था। हापुड़ पुलिस ने वारदात से पहले ही एक सूचना पर उसके दो साथी लोकेंद्र व अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया था। वह अपने दूसरे साथी दुष्यंत के साथ भागकर गाजियाबाद आ गया था। इस मामले में ही दोनों पर पांच हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
जितेंद्र नंदग्राम में किराए का कमरा लेकर साथियों के साथ रह रहा था। वह मंगलवार सुबह पुलिसकर्मी बनकर साथियों संग अलीगढ़ के गभाना टोल की कैश वैन लूटने वाला था। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी जेल जा चुके हैं। जितेंद्र की हाफिजपुरा थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। वह अलीगढ़ से भी वांछित है। आरोपियों ने वारदात के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे और डासना टोल टैक्स की भी रेकी की थी। कड़ी सिक्योरिटी होने की वजह से वह इन दोनों टोल पर वारदात नहीं कर सका था। पुलिस की वर्दी पहनकर वह पहले भी हापुड़ में वारदात कर चुका है, कई बार वर्दी का इस्तेमाल पुलिस चेकिंग से बचने के लिए भी कर चुका है।