फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Toilets in pathology lab locked, patients wandering

Ghaziabad News: पैथोलॉजी लैब में शौचालय पर ताला, भटक रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Toilets in pathology lab locked, patients wandering
संयुक्त अस्पताल के शौचालय में लटक रहा ताला। संवाद - फोटो : udhampur news
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से पैथोलॉजी लैब में अव्यवस्थाएं फैली हैं। तीन दिन से लैब के महिला और पुरुष शौचालय में ताला लटका है। ऐसे में मरीजों को यूरिन सैंपल देने के लिए या तो अस्पताल के भूतल या ओपीडी के शौचालय का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, नियमित सफाई नहीं होने से लैब के शौचालयों से दुर्गंध भी उठ रही है, जो यहां आने वाले मरीजों के लिए असहज स्थिति पैदा कर रही है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इस बारे में मालूम नहीं।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 900 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें से 150 से 170 मरीजों को पैथोलॉजी लैब में विभिन्न जांचों के लिए भेजा जाता है। यहां खून, यूरिन सहित अन्य जांच के लिए नमूने लिए जाते हैं, लेकिन वर्तमान में लैब के भीतर शौचालय की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को सैंपल देने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिहानी गांव निवासी अखिलेश को मूत्र मार्ग में जलन हो रही थी। डॉक्टर ने कहा कि संक्रमण हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए यूरिन की जांच करानी होगी। अखिलेश ने बताया कि सैंपल के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ा, क्योंकि लैब का शौचालय बंद था।
नए कक्ष में सिर्फ पंजीकरण
अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित पैथोलॉजी लैब को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके लिए पुराने कक्षों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके बावजूद सैंपल लेने का कार्य पुरानी लैब में ही जारी है। नए कक्ष में सिर्फ खून जांच के लिए पंजीकरण किया जा रहा है।

सोमवार को दूर कराई जाएगी परेशानी
सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं है। सफाई कर्मचारी से जानकारी लेकर परेशानी सोमवार को दूर करा दी जाएगी।

संयुक्त अस्पताल के शौचालय में लटक रहा ताला। संवाद

संयुक्त अस्पताल के शौचालय में लटक रहा ताला। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed