{"_id":"57b0bb394f1c1b4e446eb378","slug":"today-will-reduce-tha-noida-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज टीएचए-नोएडा को कम मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज टीएचए-नोएडा को कम मिलेगा गंगाजल
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Water Tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर टीएचए और नोएडा की कालोनियों को गंगाजल संकट से जूझना पड़ सकता है। दोनों शहरों की कालोनियों को कम पानी मिलेगा। दरअसल, शनिवार रात से रविवार शाम तक करीब 22 घंटे पावर कट के चलते गंगाजल प्लांट बंद रहने से दोनों क्षेत्रों की सप्लाई प्रभावित रही। रविवार शाम लगभग पांच बजे गंगाजल प्लांट चालू हो पाया।
शनिवार दोपहर से ही गंगाजल प्लांट में बिजली कटौती शुरू हो गई थी। हालांकि शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो जाने के बाद प्लांट चालू हो गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे प्रताप विहार की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट की वजह से प्लांट फिर बंद हो गया।
शनिवार को जनरेटर भी खराब था, जिसकी वजह से प्लांट एक पंप भी नहीं चल पाया। रात भर प्लांट बंद रहा। गंगाजल प्लांट के प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि सुबह से पावर कारपोरेशन के कर्मचारी लाइन ठीक करने में जुटे थे।
विज्ञापन
रविवार की शाम करीब पांच बजे प्लांट की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद प्लांट में गंगाजल ट्रीटमेंट का काम शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि रविवार को गंगाजल से आधी सप्लाई भी नहीं मिल पाई।
उधर, नगर निगम की ओर से स्टोर किए गए गंगाजल को रविवार सुबह आपूर्ति कर दिया गया। अब सोमवार की सुबह टीएचए और नोएडा को गंगाजल सप्लाई कम मिल सकेगी।