{"_id":"589c94004f1c1bc15537af89","slug":"today-will-be-free-from-government-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खाली हो जाएंगे सरकारी दफ्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खाली हो जाएंगे सरकारी दफ्तर
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 09 Feb 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Voter
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है, इसके साथ ही शुक्रवार से सभी सरकारी दफ्तर खाली हो जाएंगे। कर्मचारी बूथों के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम
नगर निगम समेत सभी सरकारी विभाग शुक्रवार को खाली हो जाएंगे। अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान में लगी है। ऐसे में शुक्रवार को ही निगम कर्मचारी मतदान कराने बूथों के लिए रवाना हो जाएंगे। शनिवार 11 फरवरी को वह मतदान में व्यस्त रहेंगे। इसके अगले दिन रविवार की वजह से दफ्तरों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
यानी अब लगातार तीन दिन सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। नगर निगम तीन दिन बंद रहने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने और हाउस टैक्स जमा कराने वालों को झेलनी पड़ेगी। मतदान की वजह से न केवल नगर निगम मुख्यालय बल्कि पांच जोनल कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
13 फरवरी को सरकारी कार्यालयों में कामकाज सामान्य हो सकेगा। आरटीओ विभाग अब सोमवार को खुलेगा। विधानसभा चुनाव में विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एआरटीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होने हैं।
उससे पहले चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को चुनाव सामग्री देने और मतदान के दिन भी काम करना पड़ेगा। इस लिए विभाग शुक्रवार को लगभग बंद ही रहेगा। शनिवार को वोटिंग है और रविवार को सरकारी छुट्टी है। उधर, विभाग बंद होने से डीएल, फिटनेस जांच, परमिट फीस जमा करने के अलावा सभी काम ठप हो गए हैं।
बैंक और शराब के ठेके रहेंगे बंद
सरकारी बैंकों के भी अधिकांश कर्मचारी व अधिकारी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। इस लिए शहर के कई बैंक शाखाएं दो दिन तक बंद रहेगी। जिन बैंकों में दो या तीन स्टॉफ रहेगा, वह कामकाज भी न के बराबर होगा। मतदान के दिन दुकान, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, कारखाने भी बंद रहेंगे, ताकि इनमें कार्यरत कर्मचारी मतदान कर सकें।
इस आदेश का पालन न करने पर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। विधानसभा चुनाव के चलते 11 फरवरी तक शराब के ठेके भी बंद रहेंगे। अस्पतालों में भी रहेगा सन्नाटा, मरीजों को झेलनी पड़ेगी मुसीबत चुनावी ड्यूटी की वजह से दो दिन और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। शुक्रवार के बाद सीधे मरीजों को सोमवार को अस्पताल में चिकित्सा मिलेगी।
इसके कारण संयुक्त जिला अस्पताल का एक्सरे विभाग और एमएमजी का पैथलैब, हृदय रोग विभाग ठप रहेगा। संयुक्त जिला अस्पताल के अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ चारों एक्सरे टेक्निशिनय की चुनाव में ड्यूटी लग गई है। 11 फरवरी को अस्पताल में किसी का भी एक्सरे नहीं हो पाएगा।
वहीं एमएमजी में तैनात एकमात्र ईसीजी तकनीशियन की भी ड्यूटी लगने के कारण हृदयरोग विभाग में ईसीजी आदि नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा एमएमजी के एकमात्र लैब टेक्नीशियन की भी ड्यूटी लगी है, जिससे पैथलैब में जांच भी ठप रहेंगी। धोबियों के चले जाने से मरीजों को धुली हुई चादरें नसीब नहीं होंगी।
सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि यह अति आवश्यक ड्यूटी है अस्पतालों में संविदाकर्मियों और ट्रेनी स्टाफ से काम लिया जाएगा।