{"_id":"61eca2bed48f0a0af17761ac","slug":"today-veterans-will-guide-the-youth-in-ted-discussion-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : टेड चर्चा में आज युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : टेड चर्चा में आज युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे दिग्गज
Sun, 23 Jan 2022 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:05 AM IST
सार
‘अंधियारे में प्रकाश’ पर केंद्रित है ‘टेडएक्स आईएमटी गाजियाबाद’... अमर उजाला है इस खास आयोजन का मीडिया सहयोगी।
विज्ञापन
आईएमटी गाजियाबाद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमटी गाजियाबाद की टेड चर्चा इस मायने में खास होगी क्योंकि यह ‘अंधियारे में प्रकाश’ यानी लुमोस नॉक्स को मूल में रखकर आयोजित की जा रही है। ‘टेडएक्स आईएमटी गाजियाबाद’ में पूर्व नौकरशाह आमोद कंठ और पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख जैसी सात हस्तियां युवाओं का मार्गदर्शन करेंगी। अमर उजाला रविवार को ऑनलाइन हो रहे इस आयोजन का मीडिया सहयोगी है।
विज्ञापन
रविवार, 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शुरू हो रहे इस टेडएक्स में चुनौतियों को स्वीकार कर अपनी राह बनाने वाले जाने माने नाम अपने अनुभव से युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरणा देंगे।
विज्ञापन
इनमें विश्व रिकॉर्डधारी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख, मॉस्को इंटरनेशनल फोटो अवॉर्ड विजेता जय ठाकुर, हैशटैग ऑवर सोसाइटी की मैनेजिंग पार्टनर श्वेता कोठारी, जेनेरिक आधार के संस्थापक अर्जुन देशपांडे, एजुकॉप के सीनियर कार्पोरेट ट्रेनर अमित हंस, डेल्ला समूह के संस्थापक-सीईओ जिम्मी मिस्त्री और स्वयंसेवी संस्था ‘प्रयास’ के संस्थापक आमोद कंठ जैसी हस्तियां शामिल हैं। आयोजन की विस्तृत जानकारी इंस्टाग्राम लिंक https://www.instagram.com/tedximtg/ से ली जा सकती है।
विज्ञापन